राम मंदिर भूमिपूजन की रोचक बाते जानिए क्या होगा विशेष
अयोध्या में राम मंदिर (Ram Mandir) भूमिपूजन का बिगुल बज चुका है 5 अगस्त को होने वाले भूमिपूजन की तयारी भी जोरों से हो रहीं हैं ऐसे में हम लेकर आए हैं वो बाते जो इस भूमिपूजन को बना रहीं सबसे विशेष । ▶️ प्रधानमंत्री मोदी करेगे भूमिपूजन साथ में होगे गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। ▶️ हजारों फीट नीचे होगा टाइम कैप्सूल जिससे भविष्य में मंदिर के साक्ष्य को लेकर नहीं होगा कोई विवाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेगे शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शिलान्यास किया जाना इस भूमिपूजन को सबसे विशेष बनाने वाली बात हैं । बीजेपी के एजेंडे में रहे राम मंदिर (Ram Mandir) की तारीख आने के बाद से ही बीजेपी प्रशंसक मोदी की तारीफ कर रहे हैं और इसी के साथ जब प्रशंसकों को पता चला की स्वयं मोदी भूमिपूजन में शामील होने वाले हैं तो इससे राम भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गयी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ देश के ग्रह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल होगे। संतों के मन्त्रों से होगा भूमिपूजन देश के बड़े 50 सं...